{"_id":"5e321caa27264650ddc79ea330a0b245","slug":"employees-on-strike-locked-in-banks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर कर्मचारी बैंकों में ताले लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर कर्मचारी बैंकों में ताले लटके
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल रही। पूरे दिन बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुले। कर्मचारियों ने काम-काज ठप कर विरोध जताया।
एक दिन की हड़ताल से लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है। पांच प्रमुख बैंकों में हड़ताल के कारण एसबीआई समेत निजी बैंकों में भीड़ बनी रही। लेन-देन के जरूरी कामों को निपटाने के लिए लोगों ने इन बैंकों का सहारा लिया। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं पर सुबह से ही ताला लगा रहा।
वेतन विसंगतियों व समझौते पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने काम-काज से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। वैसे तो हड़ताल मुख्य रूप से कर्मचारियों के लिए था, मगर शाखाएं न खुलने से अधिकारी वर्ग के लोग भी काम-काज नहीं कर सके।
विज्ञापन
नगर स्थित इन बैंकों की शाखाओं पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि इनके एटीएम चालू रहे। लिहाजा नकदी निकासी का काम तो आसानी से हो गया, मगर जिन्हें ड्राफ्ट या चेक भुनाना था, उन्हें निराश होना पड़ा। दूसरी तरफ, एसबीआई, पूर्वांचल बैंक सहित निजी बैंकों के खाताधारक सामान्य दिनों की तरह अपना काम-काज निपटाने में लगे रहे। इन बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही।
एटीएम पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। जिला अग्रणी प्रबंधक आरएन सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों की 130 शाखाएं हैं। इसमें एसबीआई व पूर्वांचल बैंक की ही 93 शाखा शामिल है। यह दोनों बैंकों में हड़ताल का कोई असर नहीं था। कुछ बैंकों में कर्मचारियों की हड़ताल थी। कारोबार पर करीब 5 प्रतिशत तक असर पड़ा है।