फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   emphasis on village dewlopment

गांव के विकास पर ध्यान दें ग्राम प्रधान : विधायक

Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
emphasis on village dewlopment
गांव के विकास पर ध्यान दें ग्राम प्रधान : विधायक
विज्ञापन

- डुमरियागंज में आयोजित हुई निगरानी समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को नगर स्थित बीआरसी परिसर में निगरानी समिति की बैठक हुई। विधायक गांव के विकास कार्यों में प्रधानों से बिना भेदभाव और बदले की भावना से ऊपर उठकर कार्य करने के साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम में भागीदारी निभाने की अपील की।
विधायक ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानों को द्वेषभावना से ऊपर उठकर सद्भावना से गांव का समग्र विकास करना और विकास में प्रतिस्पर्धा करना चाहिए, जिससे विकास को गति मिल सके। प्रत्येक गांव को एक आदर्श ग्राम बनाने के क्रम में प्रत्येक ग्राम में एक खेल का मैदान का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक ग्राम में पंचायत भवन को सुंदर बनाकर उसमे एक कार्यालय का निर्माण कराया जाए, जहां गांव की समस्त जनता अपनी समस्या को बताकर निदान पा सकें।
विज्ञापन

विधायक ने पौधरोपण कार्य पर जोर देते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव में व्यापक पैमाने पर पौधरोपण कराएं, जिससे पर्यावरण संतुलित रहे, जो गांव सबसे सुंदर होगा, उसमें 10 लाख रुपये का विधायक निधि से जो कार्य प्रधान चाहे करा सकते हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन कुमार, बीडीओ सुशील अग्रहरि, बीईओ श्याम प्रताप सिंह, लवकुश ओझा, ताकीब रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed