{"_id":"6a4fdef2417643eb7c0f3b4b","slug":"emphasis-on-strengthening-nepal-india-relations-indian-ambassador-meets-the-speaker-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161004-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर, भारतीय राजदूत ने स्पीकर से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर, भारतीय राजदूत ने स्पीकर से की मुलाकात
Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा खुनुवा के सुठौली भंसार कार्यालय पर भारतीय पर्यटकों के खड़े वाहन। संवाद
कपिलवस्तु। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रतिनिधि सभा के स्पीकर डोल प्रसाद आर्यल से शिष्टाचार भेंट की। सिंह दरबार में हुई मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने तथा द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
स्पीकर आर्यल ने कहा कि नेपाल और भारत के रिश्ते समान सभ्यता, भौगोलिक निकटता, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने व्यापार, सुरक्षा, सिविल एविएशन, जल संसाधन और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार ने अपने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही हाल में हुए चुनावों के दौरान भारत सरकार की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय यात्राओं के आदान-प्रदान से संबंध और मजबूत हुए हैं। स्पीकर ने सिविल एविएशन, रेल और बस सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और बढ़ेगा। उन्होंने भविष्य में और अधिक हवाई, रेल और बस मार्ग विकसित होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
इस दौरान स्पीकर डोल प्रसाद आर्यल ने भारतीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेपाल आने का निमंत्रण दिए जाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सुविधा के अनुसार उनके स्वागत के लिए नेपाल तैयार है।
भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नेपाल यात्रा में रुचि रखते हैं। उन्होंने नेपाली स्पीकर और सांसदों को भारत आने का निमंत्रण दिया ताकि वे भारतीय संसदीय व्यवस्था को समझ सकें। उन्होंने कहा कि संसदीय कूटनीति और उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
राजदूत ने भरोसा जताया कि भारत सरकार व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने के लिए नेपाल के साथ लगातार सहयोग करती रहेगी।