फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on providing maximum benefits in handicapped marking camp

Siddharthnagar News: दिव्यांगजन चिह्नांकन शिविर में अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर

Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing maximum benefits in handicapped marking camp
डीएम ने किया निरीक्षण, सहायक उपकरण, सर्जरी व पेंशन से जोड़ने के निर्देश
विज्ञापन

7 से 26 मई तक जिलेभर में लगेंगे शिविर, जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को विकास खंड उसका बाजार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित चिह्नांकन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का चिह्नांकन कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि के लिए पात्र दिव्यांगजनों का चयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एक अप्रैल 2025 के बाद विवाह करने वाले दिव्यांग दंपतियों का भी चिह्नांकन किया जाएगा ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पोलियो करेक्टिव सर्जरी के इच्छुक बच्चों का चिह्नांकन कर उन्हें निशुल्क उपचार से जोड़ा जाए। पांच वर्ष आयु के मूक-बधिर बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए चिह्नित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही 18 वर्ष पूर्ण कर चुके और पेंशन से वंचित दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी उसका बाजार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--------------
इन तिथियों में शिविर
- 07 मई को बर्डपुर/कपिलवस्तु, 12 मई को डुमरियागंज/भारतभारी/बढ़नीचाफा, 13 मई को भनवापुर/बिस्कोहर, 14 मई को इटवा, 15 मई को खुनियांव, 16 मई को मिठवल, 19 मई को खेसरहा, 20 मई को बांसी, 21 मई को जोगिया, 22 मई को शोहरतगढ़, 23 मई को बढ़नी तथा 26 मई को नौगढ़/सिद्धार्थनगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
-------------
जरूरी दस्तावेज
- दिव्यांग प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र (सहायक उपकरण हेतु)
- आधार कार्ड
- दिव्यांगता प्रदर्शित दो फोटो
- निवास व जाति प्रमाण पत्र
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed