फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Embers from the sky to the handlebar

आसमान से बरस रहे अंगारे

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Embers from the sky to the handlebar
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल में ही पारा 42 के पार पहुंच गया है। गर्म हवा के थपेड़ों और आसमान से बरसते अंगारे अभी से जून की याद दिला रहे हैं। ताल-तलैया सूखने के बाद लोगों का बुरा हाल है। जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। पेयजल की किल्लत गहरा रही है। मौसम के यह तेवर देख लोग यह चिंतित हैं कि अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना गर्मी की शुरुआत का माना जाता रहा है। मगर इस बार स्थिति विपरीत है।
लोगों को अभी से जून की गर्मी याद आ रही है। सुबह आठ बजे की धूप असहनीय हो रही है। दस बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। स्कूल-दफ्तर सहित अन्य कामों के कारण ही लोग बाहर निकल रहे हैं। वह भी पूरी सावधानी के साथ।
विज्ञापन

सिर पर गमछा, टोपी रखने के बावजूद तीखी धूप का सामना करने की हिम्मत नहीं हो रही। गर्मी के असर से शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है, वहीं आइसक्रीस, तरबूज, खरबूज, खीरा-ककड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों के माथे पर बल भी साफ नजर आ रहा है। हिमालय का तराई क्षेत्र होने के बावजूद यहां अप्रैल में ही 42 डिग्री तापमान है तो फिर जून में क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed