{"_id":"6511fdcceb381d23b00015c4","slug":"eliminate-malnutrition-by-weighing-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5362-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का वजन करके दूर करें कुपोषण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का वजन करके दूर करें कुपोषण : डीएम
Tue, 26 Sep 2023 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 Sep 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें, बच्चों का वजन कराएं, गर्भवती महिलाओं को समय से पोषाहार उपलब्ध कराएं तथा बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराएं। इस कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करें। ये बातें, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में कहीं।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आधार सीडिंग तथा सभी सूचनाओं को अपलोड कराने तथा पंजीकृत बच्चों का शत-प्रतिशत आधार फीडिंग कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा को निर्देश दिया कि एनीमिया ग्रसित बालिकाओं को चिह्नित कर उन्हें आयरन की गोली उपलब्ध कराएं। इस दौरान सीएमओ डाॅ. वीके अग्रवाल, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।