फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   eligation rape on jija

जीजा पर दुष्कर्म का आरोप, साली हुई गर्भवती

Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
eligation rape on jija
जीजा पर दुष्कर्म का आरोप, साली हुई गर्भवती
विज्ञापन

12 वर्षों से बहला-फुसलाकर बनाता रहा संबंध
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। जीजा अपने साली से 12 वर्षों तक बहला-फुसलाकर संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे अपने साथ न रखकर आरोपी जीजा ने उसके मौसी के घर छोड़ दिया। अब गर्भपात कराने के बाद ही उसे साथ ले जाने की बात कह रहा है। उधर, घरवालों ने भी अपने घर से निकाल दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

युवती का आरोप है कि क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन की शादी हुई थी तब उसकी उम्र 16 साल की थी। आरोप है कि उसे अपने पास बहकावे में रखकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। यह सिलसिला पिछले 12 वर्षों से चल रहा था जबकि अब उसकी उम्र 28 साल की हो गई है। युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसे आरोपी रखने को राजी नहीं है। उसके घर वालों ने भी उसे घर से भगा दिया और जीजा के पास गई तो उसने उसे उसकी मौसी के घर ले जाकर छोड़ दिया और कहा कि एक माह बाद अपने साथ ले जाएगा। मगर नहीं ले गया और अब पेट में पल रहे बच्चे का गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि जब गर्भपात करवा देगी, तभी अपने पास रखेगा। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। युवती को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed