फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electrification work started in Kotia village

Siddharthnagar News: कोटिया गांव में शुरू हुआ विद्युतीकरण काम

Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electrification work started in Kotia village
ग्राम चौपाल मेें लोगों ने उठाया था मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के कोटिया बाजार में एसएसबी कैंप के पास रह रहे लगभग 10 परिवारों को अभी तक बिजली नसीब नहीं हुई है। बीते दिनों आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से मांग की। विधायक के प्रयास पर कोटिया में विद्युतीकरण कार्य का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और शीघ्र ही विद्युतीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

बढ़नी ब्लाक के कोटिया बाजार से एसएसबी कैंप तक जाने वाले मार्ग के किनारे लगभग आठ वर्ष से रह रहे लगभग 10 परिवारों को अभी तक बिजली नसीब नहीं हुई। 13 अगस्त को कोटिया बाजार में विधायक विनय वर्मा ने चौपाल लगाई था। जिसमें ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रमुखता से उनके समक्ष उठाया। जिसके बाद विधायक ने पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी से इस संबंध में बात किया और उनके निर्देश पर विभाग सक्रिय हुआ और वहां विद्युतीकरण के लिए जांच शुरू कर दिया। उसके बाद 7.50 लाख का एस्टीमेट तैयार हो गया है और शीघ्र ही विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि कोटिया में विद्युतीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनता की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास हम कर रहे हैं और उसका परिणाम भी जनता देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed