फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity workers will mark their attendance by showing their face on the app

Siddharthnagar News: बिजली कर्मी एप पर चेहरा दिखाकर लगाएंगे हाजिरी

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers will mark their attendance by showing their face on the app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को अब एप के माध्यम से चेहरा दिखाकर आनलाइन हाजिरी लगानी होगी। इससे रजिस्टर पर हाजिरी लगाने की व्यवस्था समाप्त हो गई है।

बिजली कर्मियों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इससे देर से दफ्तर पहुंचने और जल्दी चले जाने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। सिद्धार्थनगर बिजली निगम में लगभग 650 सरकारी व संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से अधिकतर बिजलीकर्मी को अब देर से आने पर निगम को पहले जानकारी मिल जाएगी। देर से आना और जल्दी जाना, बिजली निगम के अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली में शुमार है। ऐसे में कार्यालय आने वाले फरियादियों को भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए निगम अब ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू कर रहा है। उन्हें फेस रीडिंग से हाजिरी लगानी होगी।
खास बात यह है कि यह हाजिरी तब लगेगी, जब मोबाइल कार्य स्थल के रेंज में रहेगा। दूर रहने पर फेस रीडिंग नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed