{"_id":"651485db971bc05d1a0aa815","slug":"electricity-supply-will-remain-closed-from-morning-till-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5472-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुबह से शाम तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुबह से शाम तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को बारावफात सकुशल संपन्न कराने के लिए पथरा थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बुधवार को पथरा फीडर पर तैनात अवर अभियंता दिनेश कुमार को पत्र लिखकर बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद कराने का अनुरोध किया है।
प्रार्थनापत्र के माध्यम से थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के अनेक जगहों पर लटक रहे विद्युत तार को भी सही कराने के लिए कहां, जिससे थाना क्षेत्र के गांव राम भारी रमवा पुर तुरकौलिया तिवारी थुंहवा सहित आदि गांव से निकलने वाले जुलूस सकुशल संपन्न कराया जा सके। अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पथरा थानाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से सांय छह बजे तक आपूर्ति बंद करने के लिए कहा गया है। इसलिए जब तक जुलूस सम्पन्न नहीं होगा तब आपूर्ति बंद रहेगी।