फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity supply derailed, consumers upset

Siddharthnagar News: बिजली आपूर्ति बेपटरी, उपभोक्ता परेशान

Fri, 27 Sep 2024 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply derailed, consumers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। विद्युत सब स्टेशन छेरियाकाछा से जुड़े गांवों की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहने को तो गांव में 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर निर्धारित है, लेकिन कुछ ही घंटे लोगों को बिजली मिल रही। जो बिजली मिल भी रही है उसके आने-जाने का क्रम लगातार बना रहता। हर 10 मिनट पर बिजली आती है और जाती है। इसलिए बिजली के भरोसे कोई काम कोई नहीं कर सकता।
सरकार का 18 घंटे बिजली देने का दावा निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हवा-हवाई साबित हो रहा है। छेरियाकाछा विद्युत सब स्टेशन की बात करें तो यहां एक दो लोगों को छोड़कर कोई भी सरकारी कर्मचारी कार्यरत नहीं है। सभी संविदा पर हैं। यह विभाग के अधिकारियों के चहेते हैं। बिजली आने के बाद इनका काम शुरू होता है और वह बिजली काट कर लोगों की बिजली बनाते हैं, ताकि उनसे आमदनी हो सके। इस स्टेशन से दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है। इन गांवों के बिजली की समस्या दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

अब तो मुख्यमंत्री की जन सुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायतों का भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में सरकार किस प्रकार गांव के लोगों को 18 घंटे बिजली देगी, यह बात समझ से परे है। क्षेत्र के डफालीपुर, सिकरी बखरिया, लकडा, गढमौर, पननी, फुलवरिया, लोधपुउरवा, बस्तियां सहित तमाम गांवों के लोगों ने जिलाधिकारी से व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर दो दिन में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गर्मी ज्यादा होने के कारण लोड बढ़ जाता है। जरूरत के मुताबिक पॉवर हॉउस कम वोल्ट के कारण कहीं न कहीं मशीन में गड़बड़ी आ जाती है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। मेरा प्रयास रहता है कि सभी लोगों को बिजली मिलती रहे।
-राजेश गुप्ता, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed