फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity failed in many localities of the city at night, sleep remained incomplete

Siddharthnagar News: शहर के कई मोहल्लों में रात में गुल हुई बिजली, अधूरी रह गई नींद

Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity failed in many localities of the city at night, sleep remained incomplete
सिद्धार्थनगर। शहर में बुधवार रात हुई बिजली कटौती के कारण कई मोहल्लों के लोगों की नींद पूरी नहीं हुई। पावर हाउस नौगढ़ में बंच कंडक्टर के टूटकर नीचे गिर जाने के कारण रात एक 1:45 बजे आपूर्ति ठप हो गई जो सुबह 6.50 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

पावर हाउस में खराबी हुई तो मुख्यालय फीडर के तहसील कार्यालय, साड़ी तिराहा, पकड़ी बाजार, हुसैनगंज, शास्त्रीनगर एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित हो गई थी। कुछ लोग पॉवर हाउस तो उन्हें तकनीकी खराब बता दी गई और वे मायूस लौट आए। गर्मी के साथ उमस ऐसी रही है कि घर में पंखा, कूलर बंद होते ही लोग बाहर निकलने लगे। भाेर में जब गर्मी कुछ कम हुई तो लोग गहरी नींद में थे और बिजली चली गई। इस कारण नींद पूरी नहीं हो सकी और कुछ लोग देर तक सोए। शास्त्री नगर कॉलोनी में बुधवार रात 1.45 बजे बिजली कट गई और उसके बाद लोग सुबह तक बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन



बिजली कटौती के कारण रात में सो नहीं पाया। रात में 1.45 बजे बिजली कट गई और सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दिनभर कोई काम करने में मन नहीं लगा।
- रवि प्रताप, शास्त्रीनगर

--------
जब सबसे अधिक आवश्यकता है तो बिजली काट दी जा रही है। नियम के अनुसार शहर में 23.30 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन बिजली के बिना नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अशरफ, आजादनगर
----
आदेश है कि बिजली कटौती न की जाए, लेकिन जर्जर व्यवस्था के कारण निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि लोकल फॉल्ट है कि बिजली काटी जा रही है।
मो. हारुन, आजादनगर
------
आधी रात से बिजली नहीं मिली। ट्रांसफार्मर में खराबी आई तो उसे एक घंटे में ठीक दिया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नींद पूरी नहीं होने से काफी थकान महसूस हुई।

- दीनानाथ, शास्त्रीनगर----

वर्जन---

पावर हाउस में बंच कंडक्टर टूटकर गिर गया था, जबकि शास्त्रीनगर में ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। बिजली कटते ही कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुट गए थे।
- आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed