{"_id":"66d360ef75eee1e07307e775","slug":"electricity-department-disconnected-20-connections-recovered-one-lakh-twenty-thousand-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-123305-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली विभाग ने काटे 20 कनेक्शन, वसूले एक लाख बीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली विभाग ने काटे 20 कनेक्शन, वसूले एक लाख बीस हजार
Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-विद्युत विभाग ने घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ की तरफ से शनिवार को घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे के पास लगाए गए शिविर के अलावा तीन टीमों ने घर-घर वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 1.20 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई और दस हजार के ऊपर 20 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
शनिवार को जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर घर-घर अभियान चलाया गया। टीमों ने बकाएदार से बकाया बिल की धनराशि वसूल की। बिस्कोहर, बुड्ढी व त्रिलोकपुर गांव में टीम के सदस्य बकायदारों के घर गए। इस दौरान उन्होंने बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिए। अनेक उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के बाद भी जुड़कर बिल आने की शिकायत की। इस पर विद्युत कर्मियों ने मीटर व लोड की जांच कर उन्हें सही जानकारी दी।
15 उपभोक्ताओं ने मौके पर तो 28 उपभोक्ताओं ने बिस्कोहर में आयोजित शिविर में बिलों का भुगतान किया। इस मौके पर कैशियर अजय त्यागी, दिलीप श्रीवास्तव, अब्दुल हन्नान, अनिल कन्नौजिया, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।