{"_id":"678550e54a3d810f460c2d66","slug":"electricity-connections-of-80-consumers-were-cut-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-130715-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 80 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 80 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बढ़नी ब्लाक के बसहिया में अधीक्षण अभियंता ( एसी ) अजय कुमार व अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैप लगाया गया।
इस दौरान सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग कर 80 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। अभियान में बकायेदारों से लाखों रुपये बकाया वसूल किया गया। 80 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जिन बकायेदारों ने बिल जमा किया उनका कनेक्शन विभाग के कर्मचारी जोड़ दिए।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना बिल बकायेदारों के लिए एक अवसर है। सभी लोग बिल जमा कर दें, जिससे आप लोगों को बिजली उपयोग करने में कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने कहा कि किसी का भी बिल अधिक आ रहा है तो वह मीटर का दो मिनट का वीडियो बना कर लाएं। गड़बड़ी होने पर बिल में संशोधन किया जाएगा। इस दौरान विभाग के कर्मचारी महेश, कमाल, मनोहर व आपरेटर आदि मौजूद रहे।द