{"_id":"6387a21669bfb8454472df38","slug":"electrical-workers-protested-by-boycotting-work-siddharthnagar-news-gkp459292448","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
विद्युत केंद्र नौगढ़ के परिसर में मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचार
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार कर विद्युत कर्मियों ने दिया धरना
सिद्धार्थनगर। विद्युत कर्मियों ने ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन की नीतियों के विरोध में बुधवार को कार्य बहिष्कार कर अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए लंबित समस्याओं के निदान की मांग की।
संयोजक वीवी वर्मा का कहना था कि शीर्ष प्रबंधन की नकारात्मक व हठधर्मी कार्यप्रणाली से ही कर्मचारियों एवं ऊर्जा निगम के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे ऊर्जा आपूर्ति में दिक्कत और राजस्व वसूली में कमी आएगी। इसका जिम्मेदार प्रबंधन ही है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करते हुए विद्युत कर्मियों के समस्याओं के निदान की मांग की।
गौरव शुक्ल, अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा, मनीष श्रीवास्तव, एके चौधरी, राममुरत व दीपक सिंह ने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है। इससे सरकार की समस्याओं के प्रति ध्यान दिलाया जा रहा है। समस्या निदान होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, आदवेश राय, अजीत सिंह, रविकांत सिंह, अरुण द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।