फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric supplt barred upto 16 hours

शोहरतगढ़ में सोलह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 19 Dec 2020 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
electric supplt barred upto 16 hours
शोहरतगढ़ में सोलह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद शनिवार दोपहर बाद बहाल हुई। करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे ठंडक में ठिठुरन और गलन से परेशान उपभोक्ता रात में एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल नहीं होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों के पास फोन मिलाने का प्रयास किए, लेकिन किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। पूरी रात अंधेरे में गुजारने के बाद सुबह भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

प्राइवेट बिजली कर्मचारी द्वारा फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप होने की बात बताई गई। ऐसे में फाल्ट को खोजने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को साढ़े पंद्रह घंटे का समय लग गया। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हुआ। बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र परसिया से जुड़ी नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार की रात दस बजे बिजली चली गई और शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बहाल हुई। इससे परसिया, छतहरा, छतहरी, अगया, चौहट्टा, नकथर, गड़ाकुल, नीबीदोहनी, महदेवा, सियांव नानकार, लुचुइया, रमवापुर तिवारी, मेढ़वा, नरायनपुर, मड़वा, परसोहिया, महथा लेदवा आदि गांवों में आपूर्ति बाधित रही। विभाग के अधिकारियों का फोन नहीं लगने से उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण पता करने को लेकर रात से ही परेशान हुए। बिजली निगम के जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप हो गई। जिसे सही कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed