{"_id":"5fde26308ebc3e3b6366efc0","slug":"electric-camp-siddharthnagar-news-gkp377510549","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट का लाभ उठाएं बिजली उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट का लाभ उठाएं बिजली उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छूट का लाभ उठाएं बिजली उपभोक्ता
रेहरा बाजार में किया गया कैंप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। कस्बे के रेहरा बाजार में बिजली निगम की ओर से शनिवार को बिजली बिल वसूली व विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 80 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली हुई।
इस मौके पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने सभी उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाकर बकाया बिजली का बिल अविलंब जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल व्यावसायिक बिल पर संपूर्ण ब्याज माफ है। घरेलू उपभोक्ताओं को अभी कोई छूट नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बकाया है अविलंब जमा कर दें, अन्यथा विभाग द्वारा उनका विद्युत विच्छेदन कर दिया जाएगा। बिल वसूली की अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कैंप में अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार, अवर अभियंता विकास कुमार, बिल लिपिक धर्मेंद्र कुमार, कैशियर संदीप सिंह, लाइनमैन संजय कुमार श्रीवास्तव, विवेकानंद पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल आदि रहे।