फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   election,siddharthnagar,vidhan-sabha-elections,shohratgarh 321 vidhan sabha 2022,kapilvastu 322 vidhan sabha 2022,bansi 323 vidhan sabha 2022

कांग्रेस के अरशद ने दाखिल किया पर्चा, 81 पर्चे बिके

Fri, 04 Feb 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
election,siddharthnagar,vidhan-sabha-elections,shohratgarh 321 vidhan sabha 2022,kapilvastu 322 vidhan sabha 2022,bansi 323 vidhan sabha 2022
कांग्रेस के अरशद ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन

: पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने लिया पर्चा, कड़ी रही सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पांचों विधानसभा क्षेत्रो के काउंटर पर विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने 81 सेट में नामांकन पत्रों को लिया। वहीं इटवा से कांग्रेस प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने पर्चा दाखिल किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट गेट से प्रत्याशी एवं उनके दो समर्थकों को ही अंदर आने दिया गया।

इटवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अरशद खुर्शीद ने नामांकन के पहले दिन एक सेट पर्चा लिया। इटवा विधानसभा से 17 पर्चे लिए गए। यहां से कांग्रेस ने चार, जन अधिकारी पार्टी ने दो, भाजपा ने चार, बहुजन समाज पार्टी ने तीन, निर्दल प्रत्याशियों ने चार सेट पर्चे लिए। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रत्याशियों ने 22 सेट नामांकन पत्र लिए। यहां से सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी ने चार, अखिल भारत हिंदु महासभा ने चार, समाजवादी पार्टी ने दो, आम आदमी पार्टी ने दो, बहुजन समाज पार्टी ने तीन, अपना दल (एस) ने दो, राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी ने एक, जन अधिकार पार्टी ने एक व निर्दल ने तीन सेट पर्चे लिए। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने 11 सेट में पर्चे लिए। यहां समाजवादी पार्टी ने चार सेट, बहुजन समाज पार्टी ने चार सेट, सबका दल यूनाइटेड ने एक सेट, समझदार पार्टी ने एक सेट, निर्दल ने एक सेट पर्चा लिया। वहीं बांसी विधानसभा से प्रत्याशियों ने 15 पर्चे लिए। यहां से सबका दल यूनाइटेड ने दो सेट, बहुजन समाज पार्टी ने तीन सेट, आम आदमी पार्टी ने दो सेट, कांग्रेस ने दो सेट, भाजपा ने चार सेट, निर्दल ने दो सेट पर्चे लिए। वहीं डुमरियागंज से 16 पर्चे खरीदे गए, जिसमें कांग्रेस ने दो सेट, बहुजन समाज पार्टी ने चार सेट, समाजवादी पार्टी ने तीन सेट, भाजपा ने चार सेट, आम आदमी पार्टी ने एक सेट, निर्दल ने दो सेट पर्चे लिए। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, एसओ सदर तहसीलदार सिंह व मोहाना एसओ जयप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed