{"_id":"64554c58b8df0dc54209fa52","slug":"election-campaign-news-siddharthnagar-news-c-7-1-153862-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झूठों व जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झूठों व जुमलेबाजों की पार्टी है भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। भारतभारी नगर पंचायत चुनाव में के लिए मोतीपुर चौराहे पर शुक्रवार को आयोजित जनसभा आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि चुनाव में पार्टियां डमरू लेकर आती हैं और हिंदू, मुस्लिम की दुकान चलाती हैं। अगर आप लोगों को अपना, अपने बच्चों का भविष्य चाहिए, तो हिन्दू और मुस्लिम की दुकान बंद करना होगा। हिंदू धर्म का संदेश है, सब मिलकर रहें मगर भाजपा आपस में लड़ाने का काम करती है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठी व जुमले बाज पार्टी है। उनसे दूर रहे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि तीसरा इंजन भी हमें दे दो। आज मानवता की हत्या हो रही है, जिसका प्रमाण हाथरस, लखीमपुर, उन्नाव उमेश पाल हत्याकांड, अतीक अहमद हत्याकांड हो गया।इस बार आप सब आम आदमी का साथ दें तो दिल्ली जैसी सुविधा यहां भी दिलाई जाएगी। इस दौरान दिल्ली विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, इमरान लतीफ जलाल अहमद, हर्ष कारला, सभाजीत सिंह आदि मौजूद रहे।