फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elderly poison victim returning from Maharashtra

महाराष्ट्र से लौट रहा बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार

Fri, 19 Feb 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Elderly poison victim returning from Maharashtra
महाराष्ट्र से लौट रहा बुजुर्ग जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। महाराष्ट्र के जलगांव से घर लौट रहे बुजुर्ग को जहरखुरानों ने शिकार बना डाला। खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद जहरखुरान उनकी नकदी और सामान लेकर भाग निकले। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों ने बुजुर्ग को स्टेशन परिसर के कूड़े के ढेर में अचेत हालत में पड़ा पाया तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन बुजुर्ग को घर उठा ले गए। परिजनों ने अनुसार बुजुर्ग बीते दो दिन से अचेत पड़ा था।

क्षेत्र के खैरा निवासी जोखू प्रसाद (60) 15 फरवरी की रात जलगांव महाराष्ट्र से पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन से शोहरतगढ़ के लिए रवाना हुए थे। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में जहरखुरानों ने उन्हें नशीली वस्तु खिला दी। बेहोश होने पर सामान और रुपये निकाल कर किसी स्टेशन पर उतर गए। संभव है कि नशीले पदार्थ का पूरी तरह असर होने से पहले ही जोखू प्रसाद किसी तरह स्टेशन पर उतर गए हों और कूड़े के ढेर तक पहुंचते पहुंचते पूरी तरह बेहोश होकर गिर गए। सोमवार को चलने वाली पनवेल ट्रेन बुधवार को यहां पहुंची थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि जोखू प्रसाद पिछले दो दिन से कूड़े के ढेर पर बेहोश पड़े थे। शुक्रवार सुबह कुछ युवक क्रिकेट प्रतियोगिता देख कर लौट रहे थे कि उनकी नजर जोखू प्रसाद पर पड़ी। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के अधीक्षक भावेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि वैध टिकट के साथ शिकायत दर्ज दी जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed