{"_id":"570a92e54f1c1b4269c8114b","slug":"education-community-grow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से आगे बढ़ेगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से आगे बढ़ेगा समाज
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में जायसवाल पारिवारिक मिलन समारोह में मंचासीन मुख्य अतिथि। इस कार्यक्रम को भारी उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया कला भवन में रविवार को जायसवाल पारिवारिक मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीया जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, राजस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी महासचिव पूरण चंद झारीवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद है निर्धन कन्याओं के विवाह में उनके माता-पिता की मदद करना। प्रत्येक स्वजातीय बंधुओं को आपसी मेल मिलाप कर उनके व्यापार एवं अन्य कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी सेवा में कार्यरत व प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन होता है और उन्हें एकता के सूत्र में बंधने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों व पक्षपात पूर्ण रवैए का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए और आपसी प्रेम व सद्भावना का विकास समाज के उत्थान में बेहद जरूरी है।
इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका स्वागत किया और खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि पदुमनारायण, ध्रुव चंद्र जायसवाल, श्रीकृष्णा जायसवाल, रेनू जायसवाल, रीना चौकसे, जयेंद्रनाथ जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उसका बाजार हेमंत जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, राणा प्रताप, राजेश, राज कमल, राजू, संदीप, शिवकुमार, अरुण, सुजीत, सतीश, रमेश, मनीष जायसवाल, पवन, ऋचा, सरिता, दिव्या व आयोजन समिति के अध्यक्ष फूलचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।