{"_id":"5a67710b4f1c1b8a268b5fff","slug":"education-and-employment-promotional-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने वाला हो बजट
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
रंजना अग्रहरि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। एक फरवरी को पेश होने आम बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। नगर के युवाओं का मानना है कि सरकार पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त कर दे। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं को सरल व पारदर्शी बनाकर रोजगार को आसान बनाया जाए। वहीं निजी क्षेत्र में काम करने वालों को सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए।
क्षेत्र की डॉ. रंजना अग्रहरि ने कहा कि युवतियों को आज भी उच्च शिक्षा लेने के लिए कई अभिभावक अधिक खर्च करने की स्थिति में नहीं होते। सरकार को चाहिए कि हर स्तर पर लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त हो, ताकि वह आगे बढ़ सकें और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें। बीए की छात्रा श्वेतांबरी दुबे ने कहा कि बजट में महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष पहल होनी चाहिए। उच्च शिक्षा और रोजगार में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो, तभी महिलाओं का अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। बीए के छात्र राजू अग्रहरि का कहना है कि इस बार के बजट में रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। उच्च शिक्षा लेने के बाद भी युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। मजबूरी में बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।
स्नातक के ही छात्र कन्हैया अग्रहरि ने कहा कि बजट में सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए, जिससे छात्रों को अधिकाधिक लाभ मिल सके। ऐसे कई छात्र हैं जो उच्च शिक्षा की भारी भरकम फीस का भुगतान करने में समक्ष नहीं है। फीस भुगतान की संरचना को सामान्य बनाए जाने की जरूरत है। वसीम खान ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना तभी साकार होगा जब सरकार मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की कीमतें कम करेगी। बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।