{"_id":"5fabdd7a8ebc3e9bff7e1eb1","slug":"e-pathshala-siddharthnagar-news-gkp3728695182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय को शैक्षिक वातावरण के लिए बेहतर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय को शैक्षिक वातावरण के लिए बेहतर बनाएं
विज्ञापन
फोटो-
‘विद्यालय को शैक्षिक वातावरण के लिए बेहतर बनाएं’
दीक्षा-एप, ई-पाठशाला का क्रियान्वयन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय को शैक्षिक वातावरण के लिए बेहतर बनाएं। छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराएं। दीक्षा-एप, ई-पाठशाला आदि का क्रियान्वयन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी। वह बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कंपोजिट ग्रांट से 14 बिंदुओं का कार्य हर हाल में पूर्ण कराएं। सारे अवकाश का आवेदन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत किया जाएगा। दीक्षा एप अभिवावकों के मोबाइल पर हर अध्यापक अवश्य लोड कराकर उनकी सूची उपलब्ध कराएं। शिक्षा शासन की प्राथमिकता में शामिल है और बच्चों का मौलिक अधिकार भी है। हमें इसे ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। कलीमुल्लाह, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, महेश कुमार, जुबेर अहमद, अब्दुल अजीज, राम सेवक, इश्तियाक अहमद, फौजिया नाज, आरती सिंह, विनीता शाक्य, गीता उपाध्याय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, केशव प्रसाद मिश्र, शारदा देवी, सुनील कुमार, जग्गाल प्रसाद, मोहम्मद आजाद फूल चंद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।