फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Due to less heat, votes were cast at the booths till noon

Siddharthnagar News: तपिश कम होने से दोपहर तक बूथों पर बरसे वोट

Sun, 26 May 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to less heat, votes were cast at the booths till noon

विज्ञापन

शुरुआती घंटों में लोग घरों से निकले, मतदान को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के पर्व पर शनिवार को मतदान के दिन मौसम भी मेहरबान रहा। सुबह से दोपहर तक तपिश कम होने से मतदाता घरों से निकले और शुरुआती चार घंटे में खूब वोट बरसे। एक बजे तक कुल मतदाताओं में से 37.66 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
पुरानी नौगढ़ के कंपोजिट विद्यालय पर बने मतदान केंद्र पर कुल चार बूथ बनाए गए थे। सुबह नौ बजे बूथ संख्या 114 पर कुल 1426 मतदाताओं में से 218, बूथ संख्या 115 पर 981 में से 165, बूथ संख्या 116 पर 797 में से 81 और बूथ संख्या 117 पर कुल 967 मतदाताओं में से 135 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। मॉडल मतदान केंद्र मधुबेनिया पर सुबह दस बजे बूथ संख्या 106 पर 846 में से 190 और बूथ संख्या 197 पर 880 मतदाताओं में से 213 ने वोट डाल दिया था।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय, बर्डपुर मतदान केंद्र पर बनाए गए चार बूथों पर वोटरों में अधिक उत्साह देखने को मिला। सुबह 10.10 बजे बूथ संख्या 60 पर 764 में से 212, बूथ संख्या 61 पर 1274 में से 258, बूथ संख्या 62 पर 1013 में से 247 और बूथ संख्या 63 पर कुल मतदाताओं 1124 मतदाताओं में से 200 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसी तरह मॉडल प्राथमिक विद्यालय कपिलवस्तु में बनाए गए तीन बूथों पर भी वोटरों ने लोकतंत्र के पर्व पर खूब वोट बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक बूथ संख्या 10 पर 1000 में से 219, बूथ संख्या 11 पर 937 में से 313 और बूथ संख्या 12 पर 781 वोटरों में से 217 ने वोट डाल दिया था। कंपोजिट विद्यालय उसका बाजार में दोपहर 12.30 बजे तक बूथ संख्या 45 पर 1315 में से 440, बूथ संख्या 46 पर 672 में से 214 और बूथ संख्या 47 पर 1144 में से 395 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।


बीएलओ ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

सिद्धार्थनगर। मॉडल प्राथमिक स्कूल कपिलवस्तु में बीएलओ किरन देवी और संजू ने पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। कहा कि वह लोग बूथ से दो मीटर की दूरी पर रहकर, वोटरों को मतदाता पर्ची देने का काम कर रही थीं। स्थानीय पुलिस ने आकर उन्हें भगाना शुरू कर दिया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। सूचना मिलने पर बूथ पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह ने कहा कि पुलिस की इस हरकत से वोट डालने आए कई वोटर भी बूथ से चले गए। उच्चाधिकारियों ने इस मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed