{"_id":"61ae3ec7d990f45c2b72ac70","slug":"drivers-will-be-given-information-about-traffic-rules-siddharthnagar-news-gkp4189373146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी
सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग की तरफ से सात दिवसीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को एआरटीओ कार्यालय पर शुभारंभ किया गया। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सात दिवसीय अभियान में चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाएगा।
एआरटीओ ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों को निर्धारित आयु पूर्ण करने के बाद वैध लाइसेंस बनने पर ही वाहन चलाने की अनुमति दें। उन्होंने नवयुवकों से अनुरोध किया कि वाहन सामान्य गति से चलाएं, जिससे हादसे की आशंका कम हो। सीट बेल्ट, हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। कहा कि सीट बेल्ट एवं हेल्मेट पहने व्यक्ति की दुर्घटना में क्षति बहुत कम होती है।
वाहनों के ओवरलोडिंग तथा ओवर स्पीडिंग न करने करने की सलाह दी, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, माल वाहनों में ओवर लोडिंग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश सच्चे नागरिक होने के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए घायल व्यक्ति की मदद करें, उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। इस दौरान देवानंद, गुड्डू शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार वर्मा, मिन्हाजुल होदा, अजय सिंह, रघुवर यादव, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सात दिन चलेगा यह कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सात दिसंबर को बस, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, ठंड में कोहरे के कारण बढ़ने वाले दुर्घटना से बचने के तरीकों की जानकारी जाएगी। आठ दिसंबर को जागरूकता सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग, नौ दिसंबर को चालकों का प्रशिक्षण, 10 दिसंबर बस स्टेशनों पर हेल्थ कैंप का आयोजन, 11 दिसंबर को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच एवं 12 दिसंबर को चालकों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा।