फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drivers will be checked and their experience certificates will also be checked

Siddharthnagar News: वाहन चालकों की होगी जांच अनुभव प्रमाणपत्र भी देखेंगे

Wed, 30 Jul 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drivers will be checked and their experience certificates will also be checked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विद्यालय वाहनों से होने वाले हादसे को देखते हुए न सिर्फ विद्यालय वाहनों के कागजात और फिटनेस की जांच होगी।
बल्कि, वाहन चालकों के लाइसेंस, अनुभव और उनके इतिहास के बारे में जानकारी ली जाएगी। बिना लाइसेंस और अनुभव वाले वाहन चालक वाहन नहीं चला सकेंगे। इसकी जांच के लिए पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त साझा अभियान चलेगा। इसमें पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली वाहनों से अकसर हादसे होने के मामले सामने आते रहते हैं। इन हादसों को देखते हुए शासन के निदेश पर अभियान चलाकर स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच की जाती है। आंकड़ों पर गौर करें ताे जिले में 600 से अधिक छोटे- बड़े स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें जुलाई जून माह में चले विशेष अभियान में 176 वाहनों के फिटनेस की मियाद का खत्म होना पाया गया है। जबकि, अधिकांश वाहनों का फिटनेस की जांच हुई है। अब 176 वाहनों को अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

अगर फिटनेस सही नहीं करवा लेते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस और एआरटीओ का संयुक्त अभियान चलेगा। इसके साथ ही वाहन चालकों के लाइसेंस, अनुभव और उनके इतिहास के बारे में जानकारी ली जाएगी। बिना लाइसेंस और अनुभव वाले वाहन चालक वाहन नहीं चला सकेंगे। अकसर देखा जाता है कि नाबालिग और वृद्ध भी वाहन चला रहे हैं, जिनसे हादसे की पूरी संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस जांच के शुरू होने से और डाटा सुरक्षित किए जाने से कई प्रकार के लाभ होंगे, हादसे रुकेंगे ही। साथ ही अगर कुछ होता है ताे चालक के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed