{"_id":"673256b61ccdb729600da6b4","slug":"driver-dies-after-getting-trapped-in-rota-weaver-of-tractor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127065-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रैक्टर के रोटा वेटर में फंसकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रैक्टर के रोटा वेटर में फंसकर चालक की मौत
Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के पेड़ार गावं निवासी ट्रैक्टर चालक की सोमवार को रोटा वेटर में फंसने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के पेड़ार गांव निवासी मयंक (19) सोमवार को अपने ट्रैक्टर से गांव के बगल वाले गांव विशुनपुरवा में एक व्यक्ति के खेत की जुताई करने गया था। खेत की जोताई करते समय रोटावेटर में पुवाल फंस जाने पर ट्रैक्टर रोक कर पुवाल को छुड़ा रहा था।
इस दौरान ट्रैक्टर चालू था, जिसके चपेट में में मयंक आ गया। जिससे उसके शरीर के की टुकड़े हो गए और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी उप निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है।