फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drinking water crisis in Kanshiram colony

कांशीराम कॉलोनी में गहराने लगा पेयजल संकट

Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Kanshiram colony
कांशीराम आवास में अनुपयोगी साबित हो रही पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर की काशीराम आवासीय कॉलोनी की पांच हजार आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हो रही है। जलापूर्ति के लिए बना ओवरहेड टैंक अब तक चालू नहीं हो पाया है। हैंडपंप खराब पड़े हैं तो स्टैंड पोस्ट भी सूखे हैं। सुबह कुछ देर के लिए ट्यूबवेल चलाकर पानी आपूर्ति करके कॉलोनी की प्यास बुझा दी जाती है, लेकिन सुबह के बाद लोग आस-पास के घरों पानी मांगने लगते हैं। निवासियों के बार-बार शिकायत पर भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में गुस्सा है। अब गर्मी आने वाली है ऐसे में पानी की कमी कॉलोनिवासियों के लिए और परेशान करने वाली है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बसे गरीब व असहाय परिवारों को पक्की छत मुहैया कराते हुए काशीराम आवासीय कॉलोनी बसाई गई थी। कॉलोनी में बने एक हजार आवासों में गुजर-बसर कर रहे करीब पांच हजार की आबादी के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। जलापूर्ति के लिए जल निगम की ओर से बनाया गया ओवरहेड टैंक अब तक चालू ही नहीं हो पाया है। पूरी कॉलोनी में आठ इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जिसमें सिर्फ दो ही चालू हालत में है। अन्य हैंडपंपों की बोरिंग ध्वस्त हो चुकी है तो किसी का ऊपरी हिस्सा ही गायब है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग सुबह एक घंटे के लिए होने वाली जलापूर्ति व्यवस्था पर ही निर्भर हैं। लोगों की मानें तो सुबह होने वाली आपूर्ति का यह प्रेशर भी इतना कम होता है कि ऊपरी मंजिल के फ्लैट तक पानी ही नहीं पहुंच पाता। नतीजा वहां रहने वालों को नीचे आकर पानी भरना पड़ता है। सर्दी में पानी की खपत कम होने से लोग जैसे-तैसे गुजारा कर रहे थे, मगर अब गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल की किल्लत गहराती जा रही हैं। जिम्मेदारों से बार-बार गुहार लगा चुके लोगों में व्यवस्था के प्रति असंतोष भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed