फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dreamed of gold by running on Olympic Day

Siddharthnagar News: ओलंपिक दिवस पर दौड़ लगाकर देखा स्वर्ण का सपना

Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dreamed of gold by running on Olympic Day
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयाेजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। ंसंवाद
सिद्धार्थनगर। ओलंपिक दिवस पर जिला स्टेडियम में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता की गई। इस दौरान अलग-अलग हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोर दिखाकर ओलंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण का सपना संजोया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर बालक वर्ग में रणवीर सिंह ने प्रथम, अविनाश कुमार ने द्वितीय, अनुपम प्रजापति ने तृतीय, चार सौ मीटर के दौड़ में आर्या राव ने प्रथम, अमिंताशु चौधरी ने द्वितीय, करन ने तृतीय स्थान, 100 मीटर के दौड़ में आर्या राव ने प्रथम, अमिंताशु चौधरी ने द्वितीय, अविनाश कुमार ने तृतीय स्थान, 50 मीटर (अंडर-12) आर्यन त्रिपाठी ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1500 मीटर बालिका वर्ग में संगीता ने प्रथम, करिश्मा मोदनवाल ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, स्नेहा यादव ने द्वितीय, अस्मिता जायसवाल ने तृतीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, स्नेहा यादव ने द्वितीय, सविता विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान, 50 मीटर (अंडर-12) आर्यन त्रिपाठी ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed