{"_id":"67cc8b5040208eb6840fd275","slug":"drawn-a-blueprint-for-development-rs-65-crore-released-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133725-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विकास का खाका खींचा, साढ़े छह करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विकास का खाका खींचा, साढ़े छह करोड़ जारी
Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अंतिम बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य व केंद्रीय वित्त से 6 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट विभिन्न कार्याें के लिए पारित किया गया। बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने होली, रमजान और ईद को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए।
बैठक की शुरुआत में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने क्षेत्र के सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रस्ताव जल्द उपलब्ध करा दें, ताकि कार्ययोजना में शामिल किया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच व सोनोग्राफी के बारे में जानकारी दी।
जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन ने कहा कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन लगवाने के साथ ही पीएचसी सोहना में डाॅक्टरों के तैनाती की मांग की। अधीक्षक ने बताया कि सीएचसी में एक्स-रे मशीन के लिए साथ डाक्टरों के तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने क्षेत्र में विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के लिए कहा। इस दौरान संजय पटेल, सुजीत कुमार यादव, अब्दुल क्यूम, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद