फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DR Rajpal arrested

भिनगा में डॉ. राजपाल गिरफ्तार, सपाईयों का प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2020 06:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
DR Rajpal arrested
भिनगा में डॉ. राजपाल गिरफ्तार, सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की श्रावस्ती के भिनगा में शनिवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पार्टी कार्यालय से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह बंद करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सरकार में अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मगर सपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप हर जिले में संवाद करने के लिए वह प्रदेश में भ्रमण पर निकले हैं। उन्हें शुक्रवार को श्रावस्ती जिले के भिनगा में गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया, जो निंदनीय है। उन्हें जल्द रिहा किया जाए। उसका के परसा खुर्द गांव निवासी मृतक राममिलन के परिजनों और जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुजराई गांव निवासी मृतक कृष्णानंद तिवारी के परिजनों को 25 लाख आर्थिक सहायता देने की मांग की। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में लूटपाट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक विजय पासवान और लालजी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा और हर मोर्चे पर फेल बताया।
विज्ञापन

शोक व्यक्त किया
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में सपा नेता तौलेश्वर निषाद के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। गतात्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा नेता रामकुमार यादव, इद्रीश पटवारी, चमन आरा राइनी, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed