फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dominance of Gadakul players in the race

Siddharthnagar News: 50 मीटर दौड़ में गड़ाकुल के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 26 Nov 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Gadakul players in the race
शोहरतगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क
शोहरतगढ़। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। जिसमें गड़ाकुल के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर में गड़ाकुल के सुलेमान प्रथम स्थान, लेदवा के मुजम्मिल को दूसरा स्थान मिला। जबकि सौ मीटर दौड़ में लेदवा के मुजम्मिल प्रथम स्थान और गड़ाकुल के सूरज को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। बालिका वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में लेदवा की सूर्यमती को प्रथम व कोइरीडीहा की राधिका को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर की दौड़ में गड़ाकुल की अंकिता प्रथम व खुशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालक वर्ग खो-खो में न्याय पंचायत मड़वा विजेता व चेतरा उप विजेता रही। सौ मीटर दौड़ में गड़ाकुल के विकास प्रथम और रमवापुर नानकार के विशाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, विजय बहादुर, अमरेश कुमार, पृथ्वी पाल भारती, रंजना सिंह, सावित्री देवी, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed