फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   doctors problem in chc

पीएचसी के डॉक्टर कर रहे सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी

Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
doctors problem in chc
सीएचसी सिरसिया में इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान मरीज देखते सोहना पीएचसी पर तैनात डॉ. अशीष सत्यार्थी? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पीएचसी के डॉक्टर कर रहे सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी
विज्ञापन

- सीएचसी सिरसिया में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पीएचसी के डॉक्टरों की सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जा रही है। डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद सीएचसी में छह पद पर दो डॉक्टर ही बचे हैं।
सीएचसी पर इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी सोहना में तैनात डॉ. अशीष सत्यार्थी को लगाया गया है। जब पीएचसी के डॉक्टर सीएचसी में ड्यूटी कर रहे हैं तो पीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया पर करीब दो लाख के आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा है। जिसके इलाज के लिए छह डाक्टरों की तैनाती की गई थी। यहां से चार डॉक्टरों का स्थानांतरण हो जाने के बाद दो डॉक्टरों पर लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के हिमांशु मिश्र, आजाद वरूण, राम सुमिरन यादव, मुकेश, दिनेश आदि ने कहा कि डॉक्टरों की कमी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह है स्थिति
सीएचसी सिरसिया में छह डॉक्टरों के सापेक्ष दो डॉक्टरों की तैनाती है। पीएचसी भनवापुर में दो डॉक्टरों के सापेक्ष किसी की भी तैनाती नहीं है। पीएचसी बिस्कोहर में भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है।

स्थानांनतरण के बाद डॉक्टरों की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा गया था, अभी तक किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है। सीमित डॉक्टरों व संसाधनों के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, अधीक्षक, सीएचसी सिरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed