फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctors got training to prescribe medicine online

Siddharthnagar News: ऑनलाइन दवा लिखने के लिए डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण

Fri, 19 Jan 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors got training to prescribe medicine online
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को एचआईएमएस के तहत डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दवा एवं जांच का रिकॉर्ड ऑन लाइन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब गंभीर बीमारी वाले मरीजों का रिकार्ड अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अब सभी मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। ब्लड बैंक, फार्मेसी एवं मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में कार्य करने का तरीका बदल जाएगा। अब वेबसाइट पर डॉक्टर दवा लिखेंगे और काउंटर मरीज जाएगा तो आईडी नंबर के आधार पर दवा मिल जाएगी। यहीं नियम जांच में भी लागू होगा। एक बार आईडी नंबर जारी हो जाएगी तो उसी के माध्यम से उस मरीज की मेडिकल हिस्ट्री आसानी से देखी जा सकेगी। इस मौके पर डॉ. हस्मतुल्लाह, डॉ. शिल्पी गंगवार एवं डॉ. आशीष त्रिपाठी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed