फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctors boycott OPD for two hours

घटना के विरोध में चिकित्सकों का दो घंटे का ओपीडी बहिष्कार

Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Doctors boycott OPD for two hours
चिकित्सकों ने दो घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार किया
विज्ञापन

डॉक्टर और अभाविप कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला
पीएमएस संघ ने घटना की भर्त्सना की, डीएम से सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई की बैठक में बीती रात इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ अभद्रता की निंदा की गई। घटना के विरोध में जिला अस्पताल में दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया गया। इस मौके पर डीएम से इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी तैनात करने का अनुरोध किया गया।

संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में पीएमएस संघ की बैठक हुई। इस दौरान रविवार रात इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत डॉ. एम. आनंद और अभाविप (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ता नित्यानंद शुक्ल के बीच हुए विवाद पर चर्चा हुई। इससे पूर्व सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया गया। बाद में 10 बजे से दो बजे तक मरीजों को देखा गया। पीड़ित से घटना की पूरी जानकारी ली गई। बताया कि रेफर करने के मुद्दे पर अनावश्यक रूप से लोग गालीगलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। बाद डीएम और पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। बैठक में घटना की सामूहिक रूप से भर्त्सना की गई। सर्वसम्मत से डीएम से इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. एके झा, जिला सचिव डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. सीबी चौधरी, डॉ. मो. अकरम, डॉ. अनिल दुबे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. केके यादव, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. एसएन पटेल, फार्मासिस्ट गोविंद ओझा, अशोक त्रिपाठी, डीसी पाठक, ओपी चौधरी, सुनील चौबे, शैलेश मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed