फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctor was absent from duty, girl who fell from the roof did not get treatment

Siddharthnagar News: ड्यूटी से नदारद रहे डॉक्टर, छत से गिरी बच्ची काे नहीं मिला इलाज

Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Doctor was absent from duty, girl who fell from the roof did not get treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। सीएचसी पर चिकित्सकों की लापरवाही से मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। बुधवार को छत से गिरकर घायल हुई एक बच्ची का इलाज नहीं हो पाया। सुबह में छत से गिरी धंधरा गांव की रितिका का दोपहर तक डॉक्टरों ने हाल नहीं जाना, इससे आहत परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए।
सरकार के प्रयास के बावजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव नजर नहीं आ रहा है। डिप्टी सीएम खुद अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में हर रोज लापरवाही सामने आ रही है। सीएचसी लोटन में लगभग छह डॉक्टरों की तैनाती है। लेकिन, बुधवार को किसी सूचना के ही ओपीडी की कुर्सियां 12 बजे तक खाली पड़ी थीं। हालांकि लोग इलाज कराने पहुंच रहे थे। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में भीड़ बढ़ती जा रही थी। क्षेत्र के प्रमोद, प्रेम, जमालू, प्रवीण, मनोज सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ से शिकायत के बाद एक बजे महिला डाॅक्टर बेग बैठीं। दूसरे कमरे में डाॅक्टर की कुर्सी पर बैठकर फार्मासिस्ट राजेश पांडेय ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन

ऐसी ही लापरवाही से दो सप्ताह पहले जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। सीएचसी लोटन में ओपीडी ही नहीं बल्कि इमरजेंसी में भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं।
जबकि सुबह 10 बजे छत से गिरी रितिका पुत्री भोलेनाथ ग्राम धंधरा को बेहोशी की हालत में भर्ती कराने के बाद कोई डॉक्टर देखने के लिए मौजूद नहीं रहा। मजबूर होकर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed