फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctor removed on complaint...no new posting

Siddharthnagar News: शिकायत पर हटा चिकित्सक...नई तैनाती नहीं

Tue, 23 Apr 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Doctor removed on complaint...no new posting
चिकित्सक ना होने से 17 किमी शोहरतगढ़ और 15 किमी बढ़नी जाने को विवश है मरीज
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में तैनात चिकित्सक के स्थानांतरण के एक माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन दूसरे चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। चिकित्सक विहीन होने से कई गांवों के हजारों लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों के भंवरजाल में फंसना पड़ रहा है। साथ ही 17 किलोमीटर से अधिक शोहरतगढ़ या फिर बढ़नी सीएचसी पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। जहां दौड़भाग करने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जा रही है। लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।

बढऩी ब्लॉक का तुलसियापुर चौराहे के आसपास के औदही कला, अहिरौला, मनिकौरा, मानपुर, तालकुंडा, पचऊध, मटियार उर्फ भुतहवा, गड़रखा, झिंगहा, मदरहिया आदि गांवों के हजारों क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अहिरौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था। लेकिन कभी भी यह अस्पताल ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सका।
विज्ञापन

बीते मार्च को अस्पताल पर तैनात चिकित्सक की शिकायत के बाद शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के कहने पर उसको सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़वा स्थानांतरित कर दिया था। चिकित्सक पर क्षेत्रीय लोगों ने पीएचसी भुतहवा में मरीज न देखकर पीएचसी बढ़नी में आवंटित सरकारी आवास में प्राइवेट रूप से मरीज देखने का आरोप विधायक से लगाया था। चिकित्सक के ट्रांसफर के 44 दिन बाद भी अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्रीय लोगों को 13 किलोमीटर दूर बढ़नी और 17 किमी दूर शोहरतगढ़ या तुलसियापुर चौराहे के आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी भुतहवा की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई है। छत गिर रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए बना वाटर टैंक कभी शुरू ही नहीं हुआ। क्षेत्र के अजय वरुण, अशोक कुमार पासवान, राहुल शुक्ल, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र शुक्ल आदि ने डीएम व सीएमओ से पीएचसी भुतहवा में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। जिससे दर्जनों गांवों के हजारों की आबादी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस संबंध में सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती जल्द ही कर दी जाएगी।

---

शासन ने जिस मंशा से अहिरौला में पीएचसी का निर्माण करवाया था। उसका फायदा कभी भी धरातल पर क्षेत्रीय लोगों को नहीं हुआ। अस्पताल की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है। ओपीडी सरकारी आवास में चल रहा है। सीएमओ किसी ऐसे चिकित्सक की तैनाती करें जो अस्पताल पर मरीजों का इलाज करें।


-डॉ. अब्दुल कलाम, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य



अहिरौला में बने अस्पताल पर चिकित्सक द्वारा मरीजों का इलाज न करने से दर्जनों गांवों के हजारों मरीजों को या तो बढ़नी, शोहरतगढ़ जाना पड़ता है या झोलाछाप डॉक्टरों के भंवरजाल में फंसना पड़ता है। चिकित्सा के क्षेत्र में पिछड़े इस क्षेत्र में बने इस अस्पताल में अगर अच्छी स्वास्थ्य सुविधा हो जाए तो क्षेत्रीय लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

-आशुतोष शुक्ल, निवासी मनिकौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed