{"_id":"66a2d6c6b66293c14f059424","slug":"doctor-posted-after-four-and-a-half-months-people-expressed-happiness-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-121412-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साढ़े चार माह बाद हुई चिकित्सक की तैनाती, लोगों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साढ़े चार माह बाद हुई चिकित्सक की तैनाती, लोगों ने जताई खुशी
विज्ञापन
-बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भुतहवा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भुतहवा में चार माह बाद चिकित्सक की तैनाती होने से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। अमर उजाला ने 29 जून को चिकित्सक की तैनाती न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। क्षेत्र के औदही कला, अहिरौला, मनिकौरा, मानपुर, तालकुंडा, पचऊध, मटियार उर्फ भुतहवा आदि गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए उक्त अस्पताल का निर्माण 15 वर्ष पहले हुआ था। अस्पताल पर तैनात चिकित्सक का सीएमओ ने तबादला कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। चिकित्सक के ट्रांसफर के साढ़े चार माह से अधिक समय बीतने के बाद अस्पताल पर नए चिकित्सक के रूप में डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। अमर उजाला ने गत 29 जून को ''''साढ़े तीन माह से बिना डाक्टर के अस्पताल...भटक रहे मरीज'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। क्षेत्र के अजय वरुण, राहुल शुक्ल, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, महेंद्र शुक्ल आदि ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की है।