{"_id":"6737954dcb27517dd40edd9b","slug":"do-not-ignore-cough-even-by-mistake-it-may-cause-tb-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-127277-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खांसी को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, हो सकती है टीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खांसी को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, हो सकती है टीबी
विज्ञापन
भनवापुर के हिजुरा में आयोजित क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर में जांच के लिए डिब्बी वि
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के हिजुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के अगुवाई में आयोजित शिविर में ज्ञानमती, सरोज, निशा शर्मा, राम प्रताप, इसरार, तुलसीराम, कमलेश आदि सहित कुल 42 मरीजों का निःशुल्क में इलाज किया गया।
क्षय रोग के संभावित 31 मरीजों को डिब्बी का वितरण किया गया, उनकी जांच की जाएगी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के द्वारा बताया गया कि खांसी को भूलकर भी नजर अंदाज न करें, क्योंकि दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी के साथ-साथ बुखार, सांस का फूलना, सीने में दर्द, बलगम में खून का आना, भूख का न लगा आदि लक्षण दिखे तो जांच करानी चाहिए। लापरवाही मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए मरीज को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपने बलगम की जांच जरूर करवाएं। जांच के दौरान क्षय रोग पाए जाने पर मरीज को निःशुल्क में इलाज के साथ-साथ मरीज को निश्चय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1000 की सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है।
ा