फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   do not be negligent in toilet and mnrega work

शौचालय निर्माण और मनरेगा कार्य में लापरवाही न बरतें

Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
do not be negligent in toilet and mnrega work
शौचालय निर्माण और मनरेगा कार्य में लापरवाही न बरतें
विज्ञापन

: सीडीओ ने डुमरियागंज ब्लॉक में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास कार्यों में तेजी लाएं, मनरेगा कार्यों और शौचालय निर्माण में लापरवाही न बरतें। ये बातें सीडीओ पुलकित गर्ग ने रविवार को डुमरियागंज ब्लॉक में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही।

सीडीओ पुलकित गर्ग ने डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम टंडवा में सामुदायिक शौचालय के तैयार किए गए ले आउट का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कहा कि सामुदायिक शौचालय को और सुविधाजनक बनाने हेतु परिवर्तन कर सकते है। उन्होंने ब्लॉक में कम से कम 10 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 15 जून 2020 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्राम बायताल में वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए मानक के अनुरूप 30 जून 2020 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने ग्राम जखौली में पार्वती प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मशीन से तैयार किए जा रहे डिस्पोजल पत्तलों के कार्य की सराहना की। उन्होंने ग्राम धौरहरा उर्फ धर्मपुर में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्गत मस्टर रोल पर अंकित श्रमिकों की कार्य स्थल पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed