फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not be afraid of the police, speak your mind without hesitation

Siddharthnagar News: पुलिस से डरंे नहीं, बेझिझक अपनी बात कहें

Wed, 30 Jul 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of the police, speak your mind without hesitation
छात्राओं को संबो​धित करते सीओ प्रवीन प्रकाश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस से डरे नहीं, बेझिझक अपनी बात कहें। हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करने से त्वरित कार्रवाई की जाती है।आगे बढ़ने के लिए बेटियों को खुद कदम बढ़ाना होगा।
यह बातें सीओ बांसी पवीन प्रकाश ने कही। वह बुधवार को खेसरहा क्षेत्र स्थित जोखना देवी इंटर काॅलेज मंझरिया में अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में 110 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित और सशक्त होंगी तभी देश विकसित होकर मजबूती से आगे बढ़ेगा। इसलिए बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी समस्या पर पुलिस के मदद के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर काॅल करके शिकायत दर्ज कराएं। कुछ ही देर में पुलिस वहां मौजूद मिलेगी। छींटाकशी करने वाले मनचलों को मौके पर ही सबक सिखाएं। एक को सबक मिलने पर दस अन्य चेष्टा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। अपने साथ हुई किसी भी प्रकार की घटना को छिपाने के बजाय अध्यापक अथवा अभिभावक को जरूर बताएं। उन्होंने छात्राओं से संवाद के दौरान पुलिस, शिक्षक, सिविल सेवा व डाॅक्टर बनने के लिए विषय सहित पढ़ने के तरीके बताए।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाएं और बेटियां अपने साथ होने वाले अत्याचार एवं किसी प्रकार के संकट आने की दशा में टोल फ्री नंबर 1090, 112 उपयोग कर सकती हैं। कहा कि लगातार छींटाकशी करना एवं गलत नियत से घूरना अथवा अश्लील हरकत करना आदि अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसा होने पर छात्राएं तुरंत शिकायत करें।
इस दौरान कार्यक्रम में संस्था संचालक गौरव राय, प्रधानाचार्य रामेश्वर उपाध्याय, विनय कुमार सहित महिला आरक्षी विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed