{"_id":"5a2587424f1c1b6e468b84de","slug":"do-not-be-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नहीं शक्ति व अधिकार का करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नहीं शक्ति व अधिकार का करें प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के जीजीआईसी स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को एएसपी अरविंद कुमार मिश्र ने नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एएसपी ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान पर विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
उन्होंने छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त है। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं भी सम्मान के साथ समाज में रह सकें। आज हर सेक्टर में महिलाएं काम कर रही हैं और बेहतर काम के लिए जानी जा रही हैं। इसलिए अपने अधिकार को समझें, झिझक को तोड़ कर आगे बढ़ें। डरें नहीं अपनी शक्ति व अधिकार का प्रयोग करें। पुलिस सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं किसी प्रकार की परेशानी होती है या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने वाली है तो बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। पुलिस सहयोग करेगी। कहा कि महिला की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है।
अगर रास्ते में या फिर विद्यालय के आसपास कोई छिंटाकसी करता है या फिर अभद्र व्यवहार करता है तो तत्काल टीम को सूचना दें। कहा कि इसके अलावा अगर कोई दिक्कत सामने आती है तो 100 नंबर पर सूचना दें, 15 मिनट के भीतर सहायता मिलेगी। स्पेशल महिलाओं के लिए 1090 नंबर है इस पर भी सूचना दें। पुलिस विभाग को सोशल मीडिया पर ट्वीटर के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं। सीओ सदर दिलीप सिंह ने कहा कि अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा हो तो आवाज उठाएं डरें नहीं। पुलिस मदद करेगी और सूचना देने पर नाम गोपनीय रखा जाएगा। कहा कि अगर साथ पढ़ने वाली छात्रा कई दिनों से परेशान दिखे तो उससे परेशानी जरूर पूछें। इस दौरान एओ सदर डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जागरुकता कार्यक्रम जिले के कई थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में चलाया गया।