फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm warned doctor

अस्पताल में मिली खामी, डॉक्टर को चेताया

Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
dm warned doctor
अस्पताल में मिली खामी, डॉक्टर को चेताया
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को शोहरतगढ़ सीएचसी व ब्लॉक का निरीक्षण कर गाइडलाइन के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण पर जोर देने के लिए कहा।

डीएम दीपक मीणा अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे स्वास्थ्य कर्मियों के पास पहुंचे। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित समय से पहले से बता दिया जाए, ताकि परेशानी न हो। कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सामाजिक दूरी और मास्क का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे लोगों से उनका हाल-चाल पूछा व उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शिविर में वैक्सीनेशन धीमी गति व डाटा फीडिंग में कमी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा। नए वैरियंट ओमिक्रॉन ने भी जिले में दस्तक दे दी है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है वे लोग अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सभी लोग मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक व बीडीओ को निर्देश दिए कि वैक्सीन लगाने और कोरोना संक्रमण व ओमिक्रॉन से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस दौरान एसडीएम संत कुमार, सीएचसी अधीक्षक पंजक वर्मा, बीडीओ सतीश सिंह, बीपीएमसी सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed