फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm taken meeting for farmers problem

किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण: डीएम

Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
dm taken meeting for farmers problem
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम दीपक मीणा। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों की शिकायतें निपटाएं
विज्ञापन

किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोले डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों से मिलीं शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनका समयबद्ध निस्तारण कराएं। किसानों से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ पात्र किसानों को दिलाने में पूर्ण सहयोग करें। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने किसान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

डीएम संजीव रंजन ने किसानों की समस्याओ को सुना और उसके निस्तारण के लिए उप कृषि निदेशक एवं संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो जाए तथा ट्यूबवेल व नलकूपों का संचालन समय से हो। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी लेते हुए लाभार्थियों के खाते में धनराशि प्रेषित कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जो नलकूप विद्युत खराबी के कारण बंद हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। बैठक की शुरुआत में उपकृषि निदेशक ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त को पढ़ा। इसमें अधिकतर शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। इस दौरान एडीएम उमाशंकर जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई आरके नेहरा, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र तथा किसान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed