फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm meeting with agriculture officers

समस्याओं को नजरअंदाज न करें अफसर, समयबद्ध निदान के निर्देश

Wed, 15 Jan 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
dm meeting with agriculture officers
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस में फरीयाद सुनते दीपक मीणा और सीडीओ पुलकित गर्ग - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
समस्याओं को नजरअंदाज न करें अफसर : मीणा
विज्ञापन

किसान दिवस में डीएम ने दी अफसरों को हिदायत
कृषकों से जुड़ी योजनाओं, कार्यक्रमों की दें जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी के तेवर सख्त दिखे। उनसे जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को सख्त हिदायत दी। जानबूझकर मामलों को लंबित किए जाने की पुष्टि हुई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके समयबद्ध निस्तारण कराएं। अपने-अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं के बारे में प्रपत्र छपवाकर किसान दिवस में वितरित कराएं, जिससे किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके और उन्हें उसका लाभ मिल सके। डीएम ने बताया कि 2 फरवरी से प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला लगेगा, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे ओपीडी, जांच तथा दवाएं आदि मरीजों को दी जाएंगी। किसान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए उप कृषि निदेशक लाल बहादुर यादव को निर्देश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग समेत जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड नेहरा राज, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी, किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed