फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm meeting in colectrate

मानक के अनुसार कराएं कार्य : डीएम

Thu, 03 Nov 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
dm meeting in colectrate
मानक के अनुसार कराएं कार्य : डीएम
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सभी कार्यदायी संस्था के संबधित अधिकारी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूर्ण कराएं। सभी कार्यालयाध्यक्ष बकाया बिजली बिल को जमा कराए, यदि बजट नहीं है तो शासन से बजट की मांग के लिए पत्र लिखें। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशाला का निरीक्षण करने तथा वहां पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। सहभागिता योजना के तहत लोगों को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed