फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm instructed to fill pits of road

निर्धारित समय में सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं : डीएम

Fri, 17 Nov 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
dm instructed to fill pits of road
फोटो-
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय में सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं, शेष बचे सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराकर जियो टैंगिग कराएं। ये बातें डीएम पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डेस्क बोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी कोे गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने, गोशाला गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही पराली को भी संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित पशु सड़कों पर न घूमने पाएं, उन्हें गोशाला में संरक्षित कराएं तथा पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। सहभागिता योजना के तहत लोगो को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को आयुष्मान भव के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्य में प्रगति लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हो वहां पर टीम गठित कर दिव्यांगो का प्रमाण-पत्र बनाएं। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की चहारदीवारी ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, सीएमओ डाॅ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एके झा, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed