{"_id":"69ceada8400d67de2d0446b0","slug":"dm-inspected-expressed-displeasure-over-slow-wheat-procurement-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155957-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम ने किया निरीक्षण, गेहूं खरीद में सुस्ती पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम ने किया निरीक्षण, गेहूं खरीद में सुस्ती पर नाराजगी
Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने राजकीय गेहूं क्रय केंद्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की।
केंद्र पर गेहूं खरीद की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही केंद्र प्रभारी को खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को किसानों से संपर्क बढ़ाकर गेहूं खरीद में तेजी लाने को कहा। उन्होंने क्रय केंद्र पर सफाई, पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ई-तौल मशीनों के सही उपयोग और तौल में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके अलावा गेहूं के सुरक्षित भंडारण और समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य समय पर दिलान प्राथमिकता है।