फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm inspected collectorate offices

साफ-सफाई के साथ करें फाइलों का रख-रखाव: डीएम

Thu, 19 Nov 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dm inspected collectorate offices
कलेक्क्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम दीपक मीणा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
साफ-सफाई के साथ करें फाइलों का रख-रखाव: डीएम
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थिति विभिन्न कार्यालयों का डीएम दीपक मीणा ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही फाइलों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने फर्नीचर और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कक्ष, मुख्य राजस्व अभिलेखागार कक्ष, एसएलओ कक्ष और भूलेख आदि कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लटके तारो को ठीक कराने तथा खराब ट्यूबलाइट एवं बल्ब को बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर रख-रखाव से अभिलेख सुरक्षित रहेंगे, जिससे शासकीय कार्यों में दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्त, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चंद्र निगम, एसडीएम (न्यायिक) सुदामा वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन, नाजिर गिरीश मिश्र, नाजिर कैश रमाकांत पाठक, पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, आपदा लिपिक उमाकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लें
डीएम दीपक मीणा ने जिला चिकित्सालय एमसीएच विंग में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा को कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। जो कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट हैं उन्हें कंट्रोल रूम से फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराएं। इस दौरान डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत अस्थाना, डॉ. समीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed