फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM held meeting to prepare for PCS exam

Siddharthnagar News: पीसीएस परीक्षा की तैयारियों के लिए डीएम ने की बैठक

Tue, 17 Dec 2024 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM held meeting to prepare for PCS exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 की तैयारियों के संबंध में सेक्टर, स्टैटिक, जोनल मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक हुई।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि लोक सेवा आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाने पाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा चालू रखें और सीटिंग प्लान बोर्ड पर चस्पा करें। केंद्र में प्रकाश की व्यवस्था होना चाहिए, और स्कूल के वाई-फाई को परीक्षा के दिन बंद रखें। जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें तिलक इंटर काॅलेज व रतन सेन इंटर बांसी, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री काॅलेज नौगढ़, बाबा हरिदास इंटर काॅलेज हनुमानगढ़ी, श्रीसिहेंश्वरी इंटर काॅलेज तेतरी बाजार, रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज पुरानी नौगढ़, किसान इंटर काॅलेज उसका बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। प्रवेश सुबह आठ बजे होगा तथा द्वितीय पाली दोपहर 2: 30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। प्रवेश एक बजे से होगा। परीक्षा समय से 45 मिनट पूर्व गेट बंद हो जाएगा। बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, रमेंद्र कुमार मौर्य, उमाशंकर, सिद्धार्थ, देवेंद्र कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed